ग्रेटर नोएडा की बेटी सिद्धि कोचर ने वन मंत्री से की मुलाकात, 21 सूत्रीय पर्यावरणीय सुझाव पत्र प्रस्तुत किया

top-news
Greater Noida daughter Siddhi Kochhar met Forest Minister Dr Arun Saxena

Greater Noida: उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से ग्रेटर नोएडा की छात्रा सिद्धि कोचर ने लखनऊ में औपचारिक भेंट की।  कक्षा 11, शिव नादर स्कूल की छात्रा सिद्ध से वन मंत्री के आवास पर करीब दो घंटे तक यह मुलाकात चली। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव रक्षा, ग्राम्य जीवन व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। मंत्री ने सिद्धि कोचर के साथ भोजन भी किया।

पर्यावरण जागरूकता की नई पीढ़ी सिद्धि
सिद्धि कोचर ने इस अवसर पर अपना तैयार किया हुआ 21-सूत्रीय पर्यावरणीय सुझाव पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें 'पर्यावरण प्रहरी क्लब', वृक्षारोपण लक्ष्य, जल व जीव संरक्षण, ‘हरित छात्रवृत्ति योजना’ सहित अनेक अभिनव सुझाव सम्मिलित थे। मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि "सिद्धि कोचर जैसी छात्राएं पर्यावरण जागरूकता की नई पीढ़ी का नेतृत्व कर रही हैं।"

पर्यावरणीय चेतना का सम्मान
ज्ञात हो कि सिद्धि कोचर के पिता डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर एवं माता डॉ. रचना गर्ग दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां हैं और CRH ENT Diagnostic  Sector Pi3, Greater Noida के निदेशक हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि "गौतम बुद्ध नगर की यह बेटी केवल एक छात्रा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की शान है। इसका सम्मान उत्तर प्रदेश की पर्यावरणीय चेतना का सम्मान है।" यह मुलाकात बाल पर्यावरण नेतृत्व और नीतिगत संवाद का एक ऐतिहासिक अवसर बन गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *