ग्रेटर नोएडा में हादसा, पेंटिंग कर रहे पेंटर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, सेफ्टी बेल्ट नहीं पहनना बना काल

top-news
हेमिस्पीयर सोसायटी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई, जो बिहार का रहने वाला था। फिलहाल इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

हेमिस्पीयर सोसायटी हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-1 की हेमिस्पीयर सोसायटी के टावर नंबर 4  की 14वीं मंजिल पर बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला मुंकरेश्वर पेंटिग का काम कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि इतनी ऊंची इमारत पर पेंटिंग करते समय उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहली हुई थी। 

अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत
मुंकरेश्वर जैसे ही इमारत से नीचे गिरा निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और अस्पताल ले जाने वाले थे कि तभी उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पेंटर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर मुंकरेश्वर ने काम के समय सुरक्षा एहतियात बरते होते तो उसके साथ ये दर्दनाक हादसा नहीं होता। सेफ्टी बेल्ट नहीं पहनने की वजह से ही अचानक पैर फिसलने की वजह से वह 14वीं मंजिल से नीचे जा गिरा।

बिहार का रहने वाला था मजदूर
नोएडा पुलिस कमिश्रेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत हेमिस्पीयर सोसायटी टावर नंबर 4 में काम करने वाले मजदूर मानकेश्वर (46 ) पुत्र कुनाराम निवासी ग्राम मेतुरा पैगंबपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार की  काम करते समय 14 वी मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गई है। शव का पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *