Noida की साइबर क्राइम पुलिस ने 2 शातिर ठगों को किया अरेस्ट, पढ़ें पूरा मामला

top-news
नोएडा मे थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

नोएडा मे थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर साइबर अपराधियों मुकेश सक्सेना व अनीस अहमद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों पर डिजिटल अरेस्ट कर 2,39,16,700 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है. ये कार्रवाई थाना साइबर क्राइम नोएडा द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर की है. 

ये था पूरा मामला

वादी ने 18 मार्च 2025 को लिखित तहरीर देकर मु0अ0सं0-0019/2025 धारा 308(2), 319(2), 318(4) बी0 एन0 एस0 व 66 डी आई.टी.एक्ट का अभियोग थाना साइबर क्राइम नोएडा पर पंजीकृत कराया गया. जिसमें साइबर अपराधी द्वारा वादी को डिजिटल अरेस्ट कर पुलिस का अधिकारी बनकर मानव तस्करी करने के नाम पर डराकर केस होने का भय दिखाकर 2,39,16,700  रुपए की धोखाधड़ी की गयी. इस विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी में लिप्त संदिग्ध बैंक खातों को तत्काल फ्रीज़ कराया दिया गया. 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दिया ये बयान 

अभियुक्त मुकेश सक्सेना ने पूछताछ में बताया गया कि वह जनपद मुरादाबाद मे अकाउंट्स का कार्य करता हैं, आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उसका संपर्क अनीस अहमद से हुआ जो कि करंट बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाकर उसे कमीशन के रुप मे आगे अन्य अभियुक्तों को उपलब्ध कराते है. इसी क्रम में अभियुक्तगणों द्वारा मुकेश सक्सेना के साथ मिलकर एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके के अभियुक्त मुकेश के खाते में 18 लाख रुपये वादी के धोखाधड़ी पूर्वक ले लिया गया. जिसको अभियुक्तों द्वारा आपस मे वितरित कर लिया गया और अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के सतत प्रयास किये जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *