Operation Sindoor की सफलता के बाद Noida सांसद ने निकाली तिरंगा यात्रा, कही ये बड़ी बात
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 29 में सेना के सम्मान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली
- Rishabh Chhabra
- 15 May, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 29 में सेना के सम्मान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. ये यात्रा नोएडा के सेक्टर 29 शहीद पार्क से शुरु हुआ और कई किलोमीटर तक चली. इस दौरान विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
300 फीट का भारत का झंडा लेकर नोएडा वासियों ने लगाई दौड़
बताया जा रहा है कि सेना के सम्मान में बीजेपी ने नोएडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा की सुरक्षा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा. इसके साथ ही सांसद महेश शर्मा इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस तिरंगा यात्रा में नोएडा के रहनिवासी 300 फीट का भारत का झंडा लेकर कई किलोमीटर तक दौड़े.
PM मोदी ने किया साफ, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं- सांसद महेश शर्मा
वहीं इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि भारत की जनता का और भारत के जनमानस का हमारी सेनाओं के प्रति सम्मान और शौर्य के प्रदर्शन आप देख रहे हैं. नोएडा में विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विमला जी के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेनाओं ने जो अभूतपूर्व शौर्य का परिचय दिया है. नियम का परिचय दिया है, एक अनुशासित सेना होने का परिचय दिया है और जो हमारी नीति है कि अगर कोई हमारी आंख में उंगली डालेगा, तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं. हमारी सीमाओं पर, हमारी सेनाओं पर या हमारे देश पर किसी तरह की अशांति फैलाने का, आतंकवाद फैलाने का दुस्साहस कोई करेगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं. हमने ये सिद्ध कर दिया है कि हम पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश के अंदर जाकर उसे घुटनों पर ला सकते हैं और इस बात का भी परिचय है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने जब देख लिया कि उनके न्यूक्लियर हथियार भी सुरक्षित नहीं हैं तो उन्होंने इस शांति के मार्ग को चुना. जिसका हमारे देश की राजनीति ने, प्रधानमंत्री ने, नेताओं ने, हमारे देश के रक्षा मंत्री जी ने, हमारी सभी सेनाओं के अध्यक्षों ने मिलकर ये तय किया कि पाकिस्तान जब गुहार लगा रहा है तो इसे एक मौका और दिया जाना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये क्लियर कर दिया है कि किसी भी तरह का आतंकवाद बर्दाश्त नहीं होगा.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






