Bulandshahr में विद्युत विभाग की ओर से लगाया गया महाकैंप, लोगों की समस्याओं का किया गया निस्तारण

top-news
बुलंदशहर के खुर्जा के जीटी रोड के चार नंबर विद्युत उपकेंद्र परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय वाणिज्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया है।

बुलंदशहर के खुर्जा के जीटी रोड के चार नंबर विद्युत उपकेंद्र परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय वाणिज्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता खुर्जा सुनील कुमार, उपखंड अधिकारी अविनाश चौधरी, राजेश कुमार व सुनील राम ने विद्युत संबंधी समस्याओं के संबंध में उपभोक्ताओं को जानकारी देकर उनके आवेदन कराए। 

महा कैंप में लोगों की समस्याओं का किया गया निस्तारण 

अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि महा कैंप के अंतर्गत उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने, बिल संशोधन करने, नए संयोजन निर्गत करना, लोड बढ़ाना समेत अन्य वाणिज्य समस्याओं के निस्तारण का आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत आठ उपभोक्ताओं के संयोजन बिल में आई गड़बड़ी को संशोधित किया गया। नौ उपभोक्ताओं को नए संयोजन की जानकारी देकर आवेदन कराया गया। दो उपभोक्ताओं के संयोजनों पर स्थापित खराब ऊर्जा मीटर को बदलवाया गया है। जबकि छह उपभोक्ताओं के संयोजनों का विद्युत भार बढ़ाया गया है। 

17 मई तक उपभोक्ता विद्युत समस्या को लेकर कर दें आवेदन 

इसी क्रम में शुक्रवार और शनिवार को भी कैंप माध्यम से उपभोक्ता संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिस किसी उपभोक्ता को विद्युत संबंधी समस्या का निस्तारण कराना है। वह 17 मई तक आवेदन करा लें। जिससे कि उनकी समस्या का समय रहते गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जा सके। इसमें विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राजस्व विनोद परमार, कार्यकारी सहायक आकाशदीप, भूपेंद्र कुमार शर्मा, विकास चौधरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *