सेव-द रोशनी प्रोजेक्ट का उद्घाटन, गरीब लोगों की मुफ्त में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

top-news
एक्यूविज़न आई सेंटर में संपन्न

New Delhi: नई दिल्ली स्थित एक्यूविज़न आई सेंटर में शुक्रवार को 'सेव-द रोशनी प्रोजेक्ट' का भव्य उद्घाटन हुआ। यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह पहल सेव ग्रुप के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर सेव ग्रुप की ओर से श्रीमती अदिति मित्तल (ग्रुप हेड - CSR) और  अनुराग माथुर (सीनियर मैनेजर - CSR) उपस्थित रहे। उन्होंने समूह की समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. सुनीता लुल्ला गुर (निदेशक, एक्यूविज़न आई सेंटर), डॉ. स्वाति नागर (संस्थापक, केयर फॉर हेल्थ एनजीओ) और श्री फ़राज़ मिर्ज़ा (संस्थापक, नैनतारा) ने संयुक्त रूप से किया।

89 नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएंगी
कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को डिस्चार्ज समरी और पोस्ट ऑपरेटिव मेडिकेशन किट वितरित की गई, ताकि उनकी रिकवरी सुचारु रूप से हो सके। केयर फॉर हेल्थ टीम सेव ग्रुप के दूरदर्शी संस्थापक अजीत कुमार सिंह,  पंकज कुमार शर्मा और अजय कुमार सिन्हा के CSR फंड से 89 नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएंगी।

गरीबों के लिए वरदान साबित होगी सर्जरी
ये सर्जरी उन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होंगी, जो इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते और जिन्हें किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग उपलब्ध नहीं है। यह प्रयास रोकथाम योग्य अंधत्व को मिटाने और सभी के लिए नेत्र चिकित्सा को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *