Greater Noida प्राधिकरण में रोजा याकूबपुर के लीजबैक के प्रकरणों पर हुई सुनवाई, किसानों ने साक्ष्य भी प्राप्त किए
ग्रेटर नोएडा में किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई जारी है।
- Rishabh Chhabra
- 16 May, 2025
ग्रेटर नोएडा में किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और ओएसडी राम नयन सिंह ने शुक्रवार को रोजा याकूबपूर के 57 प्रकरणों पर सुनवाई की। किसानों से साक्ष्य भी प्राप्त किए।
ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति सुनवाई कर रही है। सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है। शेष गांवों की भी सुनवाई तय शेड्यूल के मुताबिक की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






