गे डेटिंग एप से अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह खुलासा, ग्रेटर नोएडा में चार आरोपी गिरफ्तार

top-news
Noida news

Greater Noida: थाना दादरी पुलिस द्वारा ग्रेन्डर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर और  डरा धमका कर रुपये ऐंठने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना के आधार पर दक्ष उर्फ कप्तान पुत्र विनोद, भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी पुत्र सुरेन्द्र, जय राघव पुत्र भगत सिंह  और हनी पुत्र रघुराज को जीटी रोड से चिटहैरा शमसान को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। इनके के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 अवैध चाकू व घटना से सम्बन्धित 01 मोबाइल फोन आई फोन-15 प्रो बरामद किया गया है। 

दुकानों के बार कोड स्कैन करवाकर पैसे वसूलते थे
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए लोग एक गैंग के रूप में कार्य करते हैं. जो कि लोगों को ग्रेन्डर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से मीटिंग के लिए बुलाकर उनको डरा धमकाकर पैसे ट्रांसफार्मर करा लेते हैं. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्रेन्डर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को बुलाकर अवैध शस्त्र दिखाकर डरा धमका कर रूपये लिया करते थे या खाते में ट्रांसफर करा लेते थे। 17 अप्रैल को एक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना सोसायटी नॉलेजपार्क के पास से कार में बैठाकर अवैध शस्त्र दिखाकर डरा धमकाकर उसके फोन से 79 हजार रुपये दादरी में स्थित दुकान के बार कोड पर ट्रांसफर करवा लिये थे। उसी रुपये से आई-फोन 15 प्रो रंग काला 64,000 रुपये में खरीद लिया था और 15000 रुपये नकद ले लिये थे। इसके अतिरिक्त 24500 रुपये कैफे के बार कोड पर करा लिये थे, जिसको बाद में जाकर कैफे से नकद ले लिया गया था। 

हापुड़ के युवक को हथियारों के दम पर लूटा था
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले हापुड़ में भी ऐसे ही एक व्यक्ति को बुलाकर उससे 25000 रुपये और 01 सोने की चेन लूट ली थी। इसके अतिरिक्त भी इस गैंग के द्वारा अन्य घटनाए की गयी है, जिनके बारें में जानकारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *