Noida- Greater Noida एक्सप्रेसवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, लगा भीषण लंबा जाम, आंधी तूफ़ान और बारिश के कारण सड़कों पर गिरे पेड़
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों में बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ले ली है. रात सवा आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं.
- Rishabh Chhabra
- 21 May, 2025
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों में बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ले ली है. रात सवा आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं. जिसके चलते नोएडा, दिल्ली, एनसीआर क्षेत्रों में जहां बुधवार शाम तक भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे थे, वहीं रात होते-होते तेज आंधी के साथ आई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं.
वहीं आंधी और बारिश के कारण नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है. मानो बारिश और तूफान ने भागते दौड़ते शहर पर ब्रेक लगा दिया हो. आंधी तूफ़ान और बारिश के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं. जिसके कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है. लोग कई घंटों से इस भीषण जाम में फंसे हुए हैं.
तेज हवा और बारिश से नोएडा के सेक्टर-15, 25, 71, 72, 73 समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. लोगों को सड़कों पर सफेद पत्थर गिरते दिखाई पड़े. फिलहाल सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. जगह-जगह जाम लगा हुआ है. गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत अन्य जगहों पर धूल के गुबार में किसी को कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा. आंधी के चलते जगह-जगह फ्लेक्स बोर्ड और होर्डिंग भी गिर गए हैं लेकिन किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






