ग्रेटर नोएडा में ग्रिल गिरने से नानी-नाती की मौत; सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

top-news
नॉएडा

Greter Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रान तीन स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में देर रात आंधी-तूफान ने नानी और नातिन की जान ले ली. अचानक आई आंधी से बिल्डिंग में लगी ग्रिल गिरने से चपेट में आई बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं,  चपेट में उसका दो साल का नाती भी आ गया था। जिसे पीड़ित परिजन फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने की वजह से उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां देर रात बच्चे की मौत हो गई है। महिला और बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सोसाइटी के लोगो में रोष है। पीड़ित परिवार बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।


 130 मीटर रोड पर लगा लंबा जाम
घटना के विरोध में मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के निवासियों ने 130 मीटर रोड पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इससे 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है किबिल्डर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। सोसायटी के लोग बिल्डर को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, लोगों को समझने में के लिए पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं। 
आंधी तूफ़ान से गिरी थी ग्रिल

बता दें कि सोसायटी के टावर सन चार में जितेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। जितेंद्र व उसकी पत्नी पम्मी रानी आइटी में इंजीनियर है। जितेंद्र मूलरूप से झारखंड में बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले हैं। जितेंद्र की सास सुनीता भी उनके साथ रहती थीं। बुधवार की शाम को वह अपने दो वर्षीय नाती अदविक को गोद में लेकर सोसायटी के नीचे टहल रही थीं।  आंधी आने पर वह टावर के अंदर दौड़ कर जा रही थी। तभी 22 वीं मंजिल पर रखी ग्रिल उनके ऊपर आ गिरी। ग्रिल से महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जबकि नाती को भी गंभीर चोट आई । देर रात बच्चे की भी मौत हो गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *