Greater Noida में बुधवार रात आई आंधी ने लील लीं नानी और नाती की जान, बिल्डर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

top-news
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 सेक्टर की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार रात आई तेज आंधी एक दर्दनाक हादसा भी अपने साथ लेकर आई.

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 सेक्टर की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार रात आई तेज आंधी एक दर्दनाक हादसा भी अपने साथ लेकर आई. इस आंधी के चलते मिगसन अल्टिमो सोसाइटी के सन-4 टावर की छत से एक भारी लोहे और टीन की ग्रिल नीचे गिरी. ग्रिल नीचे खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर सीधे आ गिरी. जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. गंभीर रूप से घायल उसके दो वर्षीय नाती ने कुछ देर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे सोसाइटी को झकझोर कर रख दिया.

सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा फूटा

वहीं इस हादसे के विरोध में गुरुवार को सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान लोगों ने बिल्डर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क तक जमकर प्रदर्शन किया और 130 मीटर रोड को चक्का जाम कर दिया. इस प्रदर्शन से इलाके में करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया है.


बिल्डर की लापरवाही पर भड़का गुस्सा

वहीं निवासियों का आरोप है कि छत पर ग्रिल को शॉफ्ट के ऊपर अस्थायी रूप से और बिना किसी सुरक्षा उपाय के रख दिया गया था. तेज हवा के कारण वह नीचे गिर गई. जिसकी वजह से ये जानलेवा हादसा हुआ. लोगों का यह भी कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस और प्रशासन ने बिल्डर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *