https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

पैरालंपियन प्रवीण को ध्यानचंद खेल रत्न और वंतिका अग्रवाल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी पैरालंपियन प्रवीण कुमार को शुक्रवार को ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-27 में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। दोनों ही खिलाड़ियों को पुरस्कार में मिलने से जिले और परिजनों में खुशी का माहौल है।


जन्म से ही प्रवीण का एक पैर छोटा

ओलंपियन प्रवीण कुमार के पिता अमरपाल ने बताया कि बेटे को वर्ष 2024 के लिए देश का सर्वोच्च खेल रत्न ध्यान चंद अवार्ड मिलने पर बेहद खुश हूं। बता दें कि प्रवीण कुमार का एक पैर जन्म से ही छोटा है, जिसकी वजह से परिवार के लोग उनके भविष्य को लेकर चिंतित थी। प्रवीण ने स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हिस्सा लेकर सभी को चौंका दिया था। कोच डॉ़  सत्यपाल सिंह ने प्रवीण कुमार की क्षमता को पहचाना और उन्हें निखारना शुरू कर दिया। प्रवीण ने टोक्यो पैरालंपिक-2021 में रजत पदक और पेरिस पैरालंपिक-2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। प्रवीण कुमार की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। उनके चाहने वालों ने फोन कर बधाई दी।


वंतिका अग्रवाल हैं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी 

नोएडा के सेक्टर-27 में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड मिलना शहरवासियों के लिए गर्व का पल रहा। पिता आशीष अग्रवाल ने कहा कि उसे मेहनत और समर्पण का फल मिला है। इससे पहले भी वंतिका को वर्ष 2016 में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *