नोएडा में कोरोना ने दी दस्तक, 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिलने से स्वास्थ विभाग अलर्ट

top-news
Corona

Noida: देश में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली के बाद नोएडा में कोरोना ने दस्तक दे दी है।  55 वर्षीय महिला में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम  महिला के घर पहुंचकर उसे होम आइसोलेट किया। इसके साथ ही इलाज शुरू कर दिया है।

कोरोना का मरीज होम आइसोलेट 
सीएमओ नोएडा डॉक्टर नरेंद्र कुमार  ने बताया कि सेक्टर 110 में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटव मिली है।  महिला ने ट्रेन में सफर किया था। घर वापस लोटते ही कोरोना के लक्षण दिखने लगे। महिला घर में एक मेड और पति के साथ रहती है। सीएमओ ने कहा कि उनकी टीम महिला के घर पहुंचक आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही जरूरी दवाएं और दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि कोरोना से अभी घबराने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें, साफ सफाई का ध्यान रखें। जल्द ही जिला अस्पताल में भी कोरोना को देखते हुए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

भारत में 312 एक्टिव कोरोना केस 
बता दें कि  दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोविड-19 वायरस फैल रहा है।  भारत में  312 एक्टिव कोरोना केस हैं। दिल्ली में 23, हरियाणा में 5, गुजरात में  33, महाराष्ट्र में 56, उत्तर प्रदेश- 4, कर्नाटक- 16, केरल- 95, तमिलनाडु- 66, पुडुचेरी- 10, पश्चिम बंगाल- 1 मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *