ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास का क्षेत्र कराया गया खाली, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

top-news
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास का क्षेत्र कराया गया खाली, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

Greater Noid: ग्रेटर नोएडा में केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने से आसपास में अफरातफर गई। ईकोटेक थाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग लगने सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में आसपास की कंपनियों को खाली कराया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की लगभग एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में जलकर लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ईकोटेक थाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की घटना।


दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि प्लॉट नं–252 उद्योग केंद्र–02 ईकोटेक–03 ग्रेटर नोएडा स्थित विन्सा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल कम्पनी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई एवं मौके पर पहुंचकर पाया कि कम्पनी के भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर रखे केमिकल ड्रम में आग लगी थी। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 20 गाड़ियों(यूपी फायर सर्विस एवं कुछ प्राइवेट कंपनियों की गाड़ियां) की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *