सावधानी हटी दुर्घटना घटी, नोएडा में मोबाइल पर बात करते करते 14 वीं मंजिल से गिरा किशोर, पेट की अतड़ी बाहर आई

top-news
नोएडा

 नोएडा में एक दर्दनाक हादसा होते-होते बचा है। लेकिन इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल,  सोसाइटी की ऊँची इमारत से किशोर मोबाईल पर बात करते करते नीचे गिर गया। जिससे उसके उसके पैर की हड्डियां टूट गईं और पेट की अतड़ी बाहर आ गई। गंभीर हालत में  अस्पताल में ले जाया गया।

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी की घटना
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में रहने वाला किशोर सोमवार रात मोबाइल फोन पर बात रहा था। बात करते  समय अचानाक  14वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। किशोर के नीचे गिरते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया।  इस किशोर में युवक के पैर की हड्डियां टूट गई है और पेट की अतड़ी बाहर आ गई है।  हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किशोर का अस्पताल में उपचार चल रहा है

प्रथम तल के फ्लैट ने बचा ली जान 
 थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर सोमवार देर रात 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी अचानक ऊपर से नीचे गिर गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, सोसाइटी की पहली मंजिल पर बने फ्लैट के मालिक ने अपनी बालकनी में फाइबर की सीट लगाई है। किशोर फाइबर सीट पर ही गिरा, उसके बाद जमीन पर पहुंचा।

किशोर गंभीर हालत में एम्स रेफर
घटना की जानकारी परिसर में फैलने के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी सिक्योरिटी गार्ड ने किशोर के परिवार वालों को दी। उसे अत्यंत गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते किशोर को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहाँ  पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *