फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया 12 करोड़ का फ्लैट, 50 हजार का इनामी मास्टरमाइंड 4 साल बाद गिरफ्तार

- Nownoida editor1
- 29 May, 2025
Noida: नोएडा पुलिस ने 50 हजार के इनामी महाठग को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर 12 करोड़ रुपये के फ्लैट बेचने वाले 50 हजार के इनामी प्रकाश झा को गिरफ्तार किया है। जो चार वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस उसके साथी नवनीत कौर, गौरव शर्मा, विशाल कटियार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एक्जीक्यूटिव पद पर रहते हुए किया घोटाला
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली मुंडका के एकता अपार्टमेंट में रहने वाला प्रकाश झा सेक्टर-63 की एससीसी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 2011 से एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत था। जो आवासीय फ्लैट बनाकर बेचती है। प्रकाश झा ने नवनीत कौर, गौरव शर्मा और विशाल कटियार के साथ मिलकर कंपनी के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद खरीदारों के नाम रजिस्ट्रेशन विक्रय विलेख बिना एसओपी का पालन कर उनका निष्पादन कर दिया था। इस तरह आरोपियों ने करीब 12 करोड़ रूपये का गबन किया था।
बिना नोटिस दिए छोड़ दी नौकरी
इसके बाद बिल्डर की कंपनी को बिना नोटिस दिए नौकरी छोड़ दी थी। मालिक ने संपर्क किया तो फोन बंद कर लिया। तभी से आरोपी प्रकाश जगह-जगह छिप रहा था। प्रकाश ने कंपनी को ब्लैकमेल करने की नियत से गोपनीय जानकारी भी अन्य जगह मेल कर दी थी। इस मामले में 2021 में मामला दर्ज हुआ था। प्रकाश के खिलाफ दिल्ली राजौरी गार्डन थाने में भी मामला दर्ज है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *