Greater Noida: सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो वांछित अभियुक्त अरेस्ट, ऐसे हुई गिरफ्तारी
ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं.
- Rishabh Chhabra
- 30 May, 2025
ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. थाना बीटा-2 पुलिस टीम के द्वारा 2 अभियुक्त हिमांशू पुत्र ललित नि0 चिपियाना बुजुर्ग गौतमबुद्धनगर और अमन पुत्र उमेश नि0 ग्राम नवाडी थाना भरकच्चो जिला कोडरमा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा अभियुक्तों को परीचौक के पास से गिरफ्तार किया गया है. वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार न0- यूपी 16 एवाई 0925 को बरामद कर लिया गया है.
ये था पूरा मामला
दरअसल शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा पी-3 गोलचक्कर पर चैकिंग की जा रही थी. तभी यथार्थ अस्पताल कट की ओर से एक अल्टो कार नंबर यूपी 16 एवाई 0925 लहराते हुए तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दी. जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस बल द्वारा जिनको रुकने का इशारा किया गया लेकिन उनके द्वारा कार नहीं रोकी गयी और जान से मारने की नियत से यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी को टक्कर मार दी गयी. सामने से थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा परीचौक पर चैकिंग की जा रही थी. जिनके द्वारा तत्परता से उक्त गाड़ी को घेरकर रोका गया व अभियुक्त हिमांशू व अमन को मय अल्टो कार न0- यूपी 16 एवाई 0925 के गिरफ्तार किया गया.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






