https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Ayodhya में सब्जी विक्रेता ने बनाई अनोखी घड़ी, रामलला को भेंट की 9 देशों की वर्ल्ड क्लॉक, यहां पढ़ें विस्तार से

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

अयोध्या के एक साधारण सब्जी बेचने वाले अनिल कुमार साहू ने एक अनोखी वर्ल्ड क्लॉक बनाई है। इसकी खास बात ये है कि एक ही सुई से विभिन्न देशों का समय बताएगी। इस घड़ी को उन्होंने रामलला को भेंट किया है।

अक्सर कहा जाता है कि अगर दिल में जुनून हो और इरादे मजबूत हों, तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के एक साधारण से सब्जी विक्रेता अनिल साहू ने 25 साल की मेहनत से एक ऐसी अनोखी वर्ल्ड क्लॉक बनाई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक ही सुई 9 देशों का समय बताती है। इस घड़ी को उन्होंने श्रद्धा भाव से रामलला को भेंट किया है।

ये घड़ी भारत, दुबई, टोक्यो, बीजिंग, सिंगापुर और मॉस्को जैसे देशों का समय एक साथ बताती है, वो भी एक ही सुई से। खास बात ये है कि इस घड़ी को उन्होंने अपने नाम से पेटेंट भी करा लिया है। 

रामलला को भेंट की अनोखी वर्ल्ड क्लॉक

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर अनिल साहू ने अपनी यह घड़ी रामलला को भेंट की थी, अब एक बार फिर जब राम दरबार की प्रतिष्ठा हो रही है, तो मंदिर ट्रस्ट ने इस घड़ी की दोबारा मांग की।  हालांकि ट्रस्ट इसकी कीमत अदा करने को तैयार था, लेकिन अनिल साहू ने इसे श्रद्धापूर्वक भेंट किया है।

परिवार की जिम्मेदारी के बीच पूरा किया सपना

तीन बेटियों के पिता अनिल साहू आज भी सब्जी बेच कर जीवन यापन करते हैं। उनकी दो बेटियां बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि एक बेटी बीटीसी कर रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं है, फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। दिन में सब्जी बेचते और रात को अपने घड़ी के मॉडल पर काम करते रहे। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें आज एक मिसाल बना दिया है।

रामलला को समर्पित यह घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि यह संघर्ष, भक्ति और आत्मबल का प्रतीक बन गई है। अनिल साहू की यह कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो सपने देखने की हिम्मत रखता है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *