Pakistani जासूसी केस को लेकर NIA ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन, इन आठ राज्यों के 15 स्थानों पर की गई गहन जांच, इन्हें किया तलब
आतंकवाद से संबंधित एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया.
- Rishabh Chhabra
- 31 May, 2025
आतंकवाद से संबंधित एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके तहत एनआईए ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और असम सहित आठ राज्यों में 15 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. पाकिस्तानी जासूसी केस को लेकर एनआईए ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है.
इस दौरान एनआईए की टीम ने अलग-अलग स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं. एनआईए भारत विरोधी साजिशों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी लीक की थी. जानकारी लीक करने के बदले सभी आरोपियों को भारत में अलग-अलग माध्यमों से पैसे मिले थे, जिसकी तफ्तीश की जा रही है.
NIA द्वारा 20 मई को RC-12/2025/NIA/DLI के तहत केस दर्ज किया गया था. मामला Official Secrets Act, UAPA और BNS की धाराओं में दर्ज किया गया था.
NIA ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ कथित तौर पर गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की हाल ही में हुई, गिरफ्तारी के सिलसिले में शनिवार को कोलकाता में 3 जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया है. एनआईए ने जिन 3 जगहों पर छापेमारी की है. वो जगहें कोलकाता के पार्क सर्कस, मोमिनपुर और इकबालपुर थे. डायमंड हार्बर रोड स्थित एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में भी छापेमारी की गई है. यही नहीं एजेंसी के मालिक को कोलकाता स्थित एनआईए के कार्यालय में तलब किया गया है.
एनआईए सूत्रों के अनुसार, अलीपुर में एक दुकान, खिदरपुर में एक ट्रैवल एजेंसी और पार्क सर्कस में एक होटल में तलाशी अभियान चलाया गया था. दुकान के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सोमवार को कोलकाता स्थित एनआईए कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है. एनआईए के अधिकारियों ने टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर दुकान के मालिक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया.
आपको बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में एनआईए ने सीआरपीएफ के एएसआई मोती राम जाट को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी. केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि उसने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ गोपनीय जानकारी साझा की है, जिन्होंने खुद को टीवी पत्रकार बताया और कथित तौर पर उनसे पैसे लिए हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







