Mahakumbh में आई कौन सी महिला संत हुई योगी सरकार से नाराज, पढ़े इस रिपोर्ट में

- Nownoida editor3
- 18 Jan, 2025
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में धीरे-धीरे व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। शुक्रवार को सेक्टर 6-7 के श्रद्धालुओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद, अब श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की महिला संन्यासियों ने भी असुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है और यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो वे अगले अमृत स्नान में हिस्सा नहीं लेंगी।
जूना अखाड़ा की महिला संन्यासियों का प्रदर्शन
शनिवार को जूना अखाड़ा की महिला संन्यासियों ने अपने अखाड़े में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके ठहरने के स्थान पर बुनियादी सुविधाओं की कमी है। महिला संन्यासियों ने कहा कि उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है क्योंकि गद्दों की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही, सर्दियों के मौसम में लकड़ी और गर्म रहने के अन्य साधनों की भी कमी है। बाथरूम की उचित व्यवस्था न होने और टीन शेड से पानी टपकने की समस्याएं भी सामने आई हैं।
महाकुंभ में कई महिलाएं हुई चोटिल
महिला संन्यासियों ने मेला अधिकारी विजय किरन से शिकायत की थी, जिन्होंने केवल आश्वासन दिया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पहली अमृत स्नान के दौरान भी अव्यवस्थाओं के कारण कई महिलाएं चोटिल हो गईं थीं। इन सभी समस्याओं से परेशान होकर, महिला संन्यासियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही सुधार नहीं किया, तो वे अगले अमृत स्नान में हिस्सा नहीं लेंगी।
यह विरोध प्रदर्शन महाकुंभ के आयोजन में प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग करता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *