Meerut के खेत में सांपों का 'खुफिया आशियाना', समौली गांव में निकले दर्जनों सांप, गांव में मची दहशत

top-news
मेरठ के समौली गांव में एक किसान के घर में सांपों का झुंड निकला है। घर में काम करते समय पहले डेढ़ फीट लंबा सांप देखा गया

मेरठ के समौली गांव में एक किसान के घर में सांपों का झुंड निकला है। घर में काम करते समय पहले डेढ़ फीट लंबा सांप देखा गया, फिर उसके बाद 52 से अधिक सांप निकले। किसान और उसके परिवार ने इन सभी सांपों को मारकर जमीन में दफन कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के समौली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक किसान के खेत से एक के बाद एक 52 सांप निकले। किसान अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। पहले एक डेढ़ फीट लंबा सांप नजर आया, लेकिन कुछ ही देर में वहां से दर्जनों सांप निकलने लगे। यह देख किसान और गांव वाले हड़कंप मच गया।यह क्रम देर रात तक जारी रहा।

लकड़ी से मारे गए सभी सांप

गांव निवासी महफूज अपने खेत में परिवार के साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें एक बड़ा सांप दिखाई दिया। खतरे की आशंका से उन्होंने सांप को लकड़ी से मार दिया और गड्ढा खोदकर जमीन में दफन कर दिया। लेकिन सांप का मरना एक शुरुआत भर थी। उसके बाद एक-एक कर और सांप निकलने लगे। कुछ ही देर में संख्या इतनी बढ़ गई कि पूरे परिवार को मिलकर उन्हें मारना पड़ा।

गांव में फैली दहशत

इतने में खबर गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात तक सांपों के निकलने का सिलसिला जारी था। हालांकि इस संबंध में किसान या उनके परिवार की ओर से वन विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना से किसान या उसके परिजनों में ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में दहशत की स्थिति है। अभी तक लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि एक साथ इतनी संख्या में सांप कहां से आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *