ग्रेटर नोएडा पुलिस का अशांति फैलाने वालों पर एक्शन, टोल की महिला कर्मचारी से दुर्व्यहार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

top-news
ग्रेटर नोएडा समाचार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अशांति फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया है। दादरी लुहारली टोल पर महिला कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीन आरोपियों को गिरप्तार है। गाड़ी निकालने को लेकर दादरी लुहारली टोल पर विवाद के बाद टोल पर महिला कर्मी के साथ गलत व्यवहार किया था। जिसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दादरी थाना पुलिस ने की वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। थाना दादरी पुलिस द्वारा लुहारली टोल प्लाजा पर धरने के दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 

बुलंदशहर का रहने वाला है मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर धरने के दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियों वायरल हुआ था। जिसका थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गयाथा। मुकदमें में नामजद मुख्य आरोपी अमित मुखिया (28) को गिरफ्तार किया है। अमित ह्रदयपुर, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर का रहने वाला है। इसके अतिरिक्त थाना दादरी पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले अन्य 3 आरोपियों को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मौके से अन्य आरोपियों की फोटो-वीडियो से पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *