Greater Noida: अब जल्द खत्म हो जाएगी दादरी क्षेत्र के इन गांवों में पंचायत व्यवस्था, शासन ने शुरू कर दीं तैयारियां
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था अब जल्द खत्म होने जाएगी. इसको लेकर शासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
- Rishabh Chhabra
- 04 Jun, 2025
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था अब जल्द खत्म होने जाएगी. इसको लेकर शासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके बाद अब इन गांवों में ग्राम प्रधान के चुनाव भी नहीं होंगे. इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर चल रही परिसीमन की कार्रवाई से भी इन गांवों को बाहर रखा जाएगा.
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में गांव के परिसीमन का कार्य चल रहा है. 6 जून तक ये काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी. वहीं जिन गांवों में ग्राम पंचायतें खत्म कर हो गई हैं. वे गांव अब नए नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर गए हैं.
नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल दादरी ब्लॉक के 20 गांवों में आनंदपुर, राजपुर कलां, रधुनाथपुर पार्ट, फूलपुर, नंगला नैनसुख, मिलक खंदेडा, कोट, फजलपुर, देवटा, दयानगर, छांयसा, चीती, चीरसी, चंद्रावल, नई बती, बील अकबुरपुर, आनंदपुर शामिल किए गए हैं.
गौरतलब है कि वर्तमान समय में जिले में 82 ग्राम पंचायतें हैं. न्यू नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में 20 गांवों के हटने के बाद मात्र 62 गांवों में पंचायत व्यवस्था बची रह जाएगी. डीपीआरओ विभाग के अधीन रह गए सिर्फ इन्हीं गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे, इसके अलावा अन्य सभी गांव प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल होंगे.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों के संपर्क मार्ग जल्द ही दुरुस्त कराए जाएंगे. इसके प्रथम चरण में दनकौर के कुलीपुरा से पंचायतन और सिकंद्राबाद-दनकौर मार्ग से जुनैदपुर की मढैया समेत चार सड़कों के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं.
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह का कहना है कि सर्वे कर उन संपर्क मार्गों को चिह्नित कर लिया गया है. जिन मार्गों को दुरुस्त कराया जाना आवश्यक है. कुलीपुरा से पंचायतन गांव तक की 300 मीटर लंबी सड़क को दुरुस्त करने के साथ ही साथ दोनों तरफ जल निकासी के लिए आरसीसी नाली का निर्माण भी कराया जाएगा. सिकंद्राबाद- दनकौर मार्ग से जुनैदपुर की मढैया को जोड़ने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क दुरुस्त की जाएगी. इस सड़क को चौड़ा करने के साथ जल निकासी के लिए नाली का निर्माण होगा. मंडी श्यामनगर सेअतौली फाटक वाया देवटा तक सीसी सड़क के साथ नाली बनाई जाएगी. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दो माह में काम शुरू हो जाएगा. नॉलेज पार्क-5 में 45 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ सर्विस मार्ग का निर्माण किया जाना है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






