नोएडा में मारपीट कर युवक को थार से कुचलने वाले दो भाई गिरफ्तार, 68500 रुपये का काटा चालान

top-news
थार से कुचलने का वीडियो हुआ था वायरल

Noida: नोएडा सेक्टर-53 में दो भाइयों को पीट-पीटकर अधमरा करने और एक घायल पर थार चढ़ाने वाले सगे भाई आकाश अवाना और अमन अवाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में बुधवार को ही कोतवाली सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला व गिझौड़ के चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-53 में 2 जून को दो युवकों से मारपीट मामले में सौरभ यादव की लिखित तहरीर के आधार पर आकाश अवाना , अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें वायरल विडियो के आधार पर धारा 109 बीएनएस की वृद्धि की गयी। पुलिस ने सगे भाई अमन (29) और आकाश (25)  को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सेक्टर-23 नोएडा में ही रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद
गिरफ्तार आरोपी अमन अवाना व आकाश अवाना ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हम लोगों का इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर सुमित और सौरभ से कहासुनी हो गयी थी। उसी दिन हम लोगो ने सुमित और सौरभ को अपने ऑफिस के पास बुलाया। वहां पर हम लोगो के बीच वाद- विवाद ज्यादा बढ़ गया और हम लोगों ने सौरभ और सुमित के साथ मारपीट कर दी। 

तेज रफ्तार में थार चढा थी
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,  एक घायल पर आरोपियों ने तेज रफ्तार में थार चढा दी। इससे युवक उछलकर नाले में गिर गया था। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी यातायात लखन सिंह ने बताया कि युवकों को बुरी तरह से पीटने के बाद घायल को टक्कर मारकर नाले में फेंकने के मामले में थार का 68 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *