Greater Noida: दतावली पहुंचे जेलर शशिरकांत दुबे, बलिदान और त्याग के प्रतीक ईद- उल- जुहा के पवित्र त्योहार की दी बधाई

top-news
ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध नगर जिला के जेलर शशिरकांत दुबे ग्राम दतावली में डॉक्टर सोनू बैसला के निवास पर हार्दिक बधाई व मुबारकबाद देने पहुंचे.

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध नगर जिला के जेलर शशिरकांत दुबे ग्राम दतावली में डॉक्टर सोनू बैसला के निवास पर हार्दिक बधाई व मुबारकबाद देने पहुंचे. इस दौरान ग्राम वासियों के साथ ही साथ महिलाओं ने भी जेलर साहब का ढोल नगाड़े बजाकर और फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया. 

जेलर शशिरकांत दुबे ग्राम वासियों द्वारा सम्मान देने से गदगद हुए और कहा कि भारतीय संस्कृति एवं मानवता ग्राम वासियों में आज भी कायम है. आपराधिक मामलों में जेल जाने से समाज का सुधार होता है. हम सभी देशवासियों को कानून का पालन करना चाहिए. कानून सबके लिए बराबर है और डॉक्टर सोनू बैसला की बुजुर्ग माता जी बूंदों खान ने जेलर साहब को बेटे के समान मानकर भरपूर आशीर्वाद दिया.

 किसान एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने अपने संबोधन में कहा कि इस गांव की पावन धरती पर जेलर साहब ने अपना कीमती समय निकालकर ग्राम दतावली वासियों का मनोबल बढ़ाया है औऱ ईद की बधाई देकर चार चांद लगा दिए. जेलर शशिरकांत की खूबियां गिनाकर प्रशंसा की. साथ ही चेची ने यह भी कहा कि हमें ऐसे काबिल अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं. हम आशा करते हैं गौतम बुद्ध नगर में शशिरकांत दुबे जैसे अधिकारियों की पोस्टिंग होती रहे.

 इस मौके पर मुख्य रूप से आसकली बैसला, राजू बैसला, डॉक्टर शेरु बैसला, जयचंद प्रधान, लियाकत नेताजी, शहिद बैसला, भूरा भाटी, साजिद भाटी, तरीखत बैसला, जग्गी कुमार, अमन कुमार, किशोर चंद्र शर्मा, गुरु दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *