नोएडा पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, फिर पैर में गोली मार कर किया गिरफ्तार

top-news
नोएडा पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, फिर पैर में गोली मार कर किया गिरफ्तार

Noida: नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हुई। जिसमें शातिर बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।


नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर 92 नोएडा रेड लाइट पर सोमवार को चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से एनएसईजेड मेट्रो की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा शक होने पर पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा। इसी बीच एक पुलिस टीम को सामने से भी आता देख और स्वयं को घिरता देखकर बाइक को वही गिराकर फायरिंग की।


पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान ललित (30) निवासी बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस और 1 जिन्दा कारतूस और 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व जिला बुलन्दशहर के कई थानो में मुकदमे पंजीकृत है। यह फुटपाथ या बन्द पड़ी कम्पनियो में रहता है और मौका पाकर चोरी व लूट की घटनाओं को अन्जाम देता है। बदमाश के बारे में अन्य जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *