नोएडा में अब डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 52 नए मरीज मिले, दिल्ली में एक की मौत
Corona update
- Shiv Kumar
- 10 Jun, 2025
Noida: देश के विभिन्न राज्यों के साथ राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। नोएडा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 274 पहुंच गए हैं., जिसमे महिला 129 और पुरुष 145 हैं। इनमें से तीन मरीजों को आईपीडी में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य मरीजों का घर पर ही इलाज चल रह है। वहीं,स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कर निगरानी कर रही है।
गौतमबुद्ध नगर में 274 एक्टिव केस
डिप्टी सीएमओ टीकम सिंह ने बताया कि नोएडा में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 274 पहुंच गई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। मास्क और साफ सफाई पर ध्यान रखना होगा। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना से एक 90 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। अब तक एक्टिव केस 691 सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 37 नए मामले आए और 104 मरीज 24 घंटे में ठीक हुए हैं।
देश में 6815 संक्रमित मरीज
वहीं, पूरे देश में एक्टिव केसों की संख्या 6815 पहुंच गई है। 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2053 केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में 68 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई हैं।
बता दें कि N.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







