Greater Noida: सेक्टर-36 में मलबा ना हटाए जाने पर महाप्रबंधक स्वास्थ्य ने जताई नाराजगी, कॉन्ट्रैक्टर पर ठोंका जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-36 में मलबे के ढेर को लेकर कड़ी कार्रवाई की है।
- Rishabh Chhabra
- 10 Jun, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-36 में मलबे के ढेर को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-36 का दौरा किया। इस दौरान सेक्टर में कई जगह पर रोड के किनारे मलबे (सी एंड डी वेस्ट) का ढेर पड़ा हुआ मिला।
कूड़ा पड़ा मिलने पर महाप्रबंधक ने जताई नाराजगी
सेक्टर में कई जगहों पर मलबे का ढेर मिलने पर महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही सेक्टर से सी एंड डी वेस्ट उठाने के लिए जिम्मेदार कंपनी राइज इलेवन कंक्रीट प्रोडक्ट्स पर 50 हजार रुपये की पेनाल्टी लगा दी है। इस रकम की कटौती कॉन्ट्रैक्टर के अग्रिम भुगतान से की जाएगी। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर को सेक्टर से नियमित मलबा उठवाने और रोस्टर जारी करने को भी कहा है। इसके साथ ही दोबारा निरीक्षण के दौरान मलबे का ढेर मिला तो कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट कर दिए जाने की भी चेतावनी दी है। प्राधिकरण की तरफ से सेक्टरों का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
घर के कंस्ट्रक्शन मलबे को उठवाने के लिए इस नंबर पर दें सूचना
ग्रेटर नोएडा में कंस्ट्रक्शन मलबे को उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी है। यह नंबर 9870308811 है। यह राइज इलेवन कंपनी का नंबर है। अपने घर के कंस्ट्रक्शन मलबे को उठवाने के लिए इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






