गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल और दूसरा फरार, लाखों की लूट का खुलासा

top-news
गाजियाबाद में अपराध

Ghaziabad: गाज़ियाबाद में बुधवार को निवाड़ी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके पर दबोच लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल बरामद किया है। 

भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस की टीम मोदीनगर-निवाड़ी रोड पर नियमित गश्त कर रही थी, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों युवक कांशीराम आवास योजना की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया, इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया।

15 लाख की ज्वेलरी और 9 लाख कैश बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ निवासी साथ मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल, 15 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की लूटी गई ज्वेलरी, ₹9,14,000 नगद और एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपने फरार साथी के साथ मिलकर 26/27 मई की रात वैशाली एंटरप्राइज़ प्राइवेट लिमिटेड, सारा रोड स्थित फैक्ट्री में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

लूट के बाद बैंक में जमा कर दिया था पैसा
 एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी टाइल और पत्थर लगाने का कार्य करता है। कंपनी में काम के बहाने रेकी कर चुका था। लूट के बाद नकदी को बैंक में जमा किया गया था। जिसे बुधवार को निकालकर ज्वेलरी के साथ बांटने की योजना थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *