Greater Noida: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया अभियान, एसीईओ ने दिए बाल श्रम के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

top-news
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें बाल श्रम की रोकथाम के लिए बने कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। 

इसके साथ ही इस मौके पर बाल श्रम के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा सेनेटरी पर्यवेक्षक नीरज कुमार, दिनेश, राकेश पाल, सतीश अधाना व अन्य ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग एरिया में कंपनियों में जाकर जांच की और बाल श्रम कानून के बारे में जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर मैनेजर संध्या सिंह के साथ प्राधिकरण की टीम ने ईकोटेक थ्री स्थित राइज इलेवन कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रमिकों के आधार कार्ड की भी जांच की गई। हालांकि कोई भी बाल श्रम मौके पर नहीं मिला, फिर भी प्राधिकरण की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में भी बाल श्रम मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह अभियान श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *