Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य और वरिष्ठ प्रबंधक ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, सफाई में लापरवाही पर ठोंका जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने साफ-सफाई का जायजा लिया।
- Rishabh Chhabra
- 12 Jun, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने साफ-सफाई का जायजा लिया। महाप्रबंधक स्वास्थ्य और वरिष्ठ प्रबंधक ने बुधवार को अल्फा, बीटा, गामा व डेल्टा के मुख्य मार्गों और 130 मीटर व डीएससी रोड की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को रोड किनारे धूल व गंदगी मिलने और पत्तों का ढेर लगा दिखाई दिया।
जिसको लेकर महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराजगी जताई और इन मार्गों की मैकेनिकल स्वीपिंग कराने के लिए जिम्मेदार कंपनी एंटनी वेस्ट हैंडलिंग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस रकम की कटौती कॉन्ट्रैक्टर के अग्रिम भुगतान से की जाएगी। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर को सड़कों की नियमित सफाई कराने और सड़क किनारे पड़े कूड़े को हटवाने के निर्देश दिए हैं।
महाप्रबंधक ने कहा है कि सड़कों की साफ-सफाई के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






