https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

जिले के होनहारों का सम्मान; बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले 22 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल और 100000 की धनराशि का डमी चेक देकर सम्मानित किया । इसी कड़ी में गौतम बुद्ध नगर के हाई स्कूल के 5 एवं इंटरमीडिएट के 3 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही गौतम बुद्ध नगर के 2 खिलाड़ी मयंक रोसा एवं अंशुल भाटी को खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर 75000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित कार्यक्रम में हुआ सम्मान
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की भांति जनपद स्तर पर भी वर्ष 2025 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में हाईस्कूल और बारहवीं में टॉप टेन में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल के ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह एवं जिलाधिकारी ने हाई स्कूल में  यश मेमोरियल स्कूल बिशनपुरा नोएडा की छात्रा तन्वी नगर पुत्री दीपक कुमार, शीतल सिंह पुत्री संजीत कुमार सिंह, प्रियंका पुत्री छेदीलाल, एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर की छात्रा कृष्ण पुत्री राज सिंह, जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर की छात्रा गीतांजलि पुत्री संजय कुमार सोनी, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी के छात्र शुभम कुमार तिवारी पुत्र संजय तिवारी, एनपीएस इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर के छात्र मोहित कुमार पुत्र विनीत कुमार, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर की छात्राओं सोनी चौधरी पुत्री वीरपाल सिंह, संजना पुत्री प्रमोद, वंशिका पुत्री अनिल कुमार को सम्मानित किया।

12वीं के इन होनहारों ने बढ़ाया मान
इसी तरह  शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रोजा जलालपुर की छात्रा खनक पुत्री अमित कुमार तथा इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं में श्री दयानंद इंटर कॉलेज बंबावड़ दादरी की छात्रा लक्ष्मी सावल पुत्री पप्पू सिंह, वत्सराज स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज कलौंदा के छात्र देव पुत्र जितेंद्र कुमार, चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का कुमारी पुत्री अजय कुमार सिंह, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर की छात्रा अंशु जायसवाल पुत्री राजेश जायसवाल, रिशु शर्मा पुत्री राजू शर्मा, मोहिनी पाल पुत्री कमलेश कुमार, किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर की छात्रा निधि कुमारी झा पुत्री सुशील कुमार झा, कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदलपुर की छात्रा शिखा पुत्री राकेश तिवारी, मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी के छात्र शुभम कुमार पुत्र सुसेंद्र सिंह, मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी की छात्रा सुम्बुल पुत्री शहानवाज तथा एस आर एस इंटर कॉलेज खेड़ा धर्मपुरा की छात्रा नंदिनी पुत्री जनक देव को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 21000 की धनराशि का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। 

दो खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
वहीं, खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल लाने वाली खिलाड़ी रौनक नागर को प्रशस्ति पत्र व ₹50000 की धनराशि और ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अमोद हरि शर्मा को प्रशस्ति पत्र में ₹30000 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WillissaugH

Здесь доступен Telegram-бот "Глаз Бога", который собрать всю информацию о человеке из открытых источников. Инструмент работает по ФИО, обрабатывая актуальные базы в Рунете. Благодаря ему доступны бесплатный поиск и детальный анализ по имени. Инструмент проверен на 2025 год и поддерживает мультимедийные данные. Глаз Бога сможет проверить личность в соцсетях и предоставит сведения в режиме реального времени. https://glazboga.net/ Это бот — идеальное решение для проверки персон онлайн.

VincentOvelf

<strong><a href="https://qwerty.rc">primer-10</a></strong>