UP पुलिस को मिले 60, 244 सिपाही; अमित शाह और सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मंच से गरजे दोनों
- Nownoida editor1
- 15 Jun, 2025
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस को 60,244 सिपाही और मिल गए हैं। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्स्पो ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी की मौजूदगी में रविवार को 60,244 नवनियुक्त कांस्टबलों को अप्वाइमेंट लेटर सौंपा गया। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की।
बिना भेदभाव की हुई भर्ती
नवनियुक्त सिपाहियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और योग्यता आधारित बनाया, बल्कि हर जाति, जिले और तहसील के युवाओं को अवसर प्रदान दिया है। इन नियुक्तियों में न खर्च, न पर्ची, न सिफारिश और न ही जाति के आधार पर कोई भेदभाव हुआ। बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता के आधार पर संपन्न हुई।
12 हजार से अधिक बेटियां बनीं सिपाही
गृहमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस देश का सबसे बड़ा फोर्स है। आज 60,244 युवा इसके अभिन्न अंग बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 12 हजार से ज्यादा बेटियां भी शामिल हैं, जिनके चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें अपार सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का शत-प्रतिशत लाभ उत्तर प्रदेश में सुनिश्चित किया गया है। आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती रही थी। लेकिन 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी पुलिस ने नई बुलंदियों को छूना शुरू किया है।
जल्द भारत पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा
अमित शाह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 60 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर, शौचालय, नल से जल, मुफ्त इलाज और किसानों को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। 2014 में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज यह चौथे स्थान पर है। 2027 तक यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अमित शाह ने कहा कि 11 राज्यों में फैला नक्सलवाद अब सिर्फ तीन जिलों तक सीमित रह गया है। 31 मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त होगा।
ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, नौकरी में उतना ही कम खून बहेगा
वहीं, सोीएम योगी ने कहा कि वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में पुलिस की भूमिका की हर इंसान ने तारीफ की। पुलिस बल सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि 60,244 नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम देश के सबसे बड़े सिविल पुलिस बल में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से ग्रसित था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







