मिट्टी में मिला एक लाख का इनामी डकैत, नोएडा STF ने किया एनकाउंटर, जानिए कौन था?

top-news
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्यारह मील चौकी क्षेत्र में मुठभेड़

 Bulandshahr: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। अब एक लाख इनामी डकैत विनोद गडरिया को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ नोएडा से सटे बुलंदशहर में हुआ है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस, बाइक आदि बरामद कर लिया है।

बुलंदशहर में हुई मुठभेड़, दो सिपाही भी घायल
यूपी में आतंक का पर्याय बन चुके विनोद गडेरिया को एसटीएफ काफी दिनों से ढूंढ रही थी। एसटीएफ नोएडा यूनिट के डिप्टी एसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद गडरिया अपने एक साथी के साथ बुलंदशहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। नोएडा एसटीएफ की टीम लगातार विनोद को ट्रेस कर रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के 11 मील इलाके में शुक्रवार की रात को घेर लिया। तभी बदमाश ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान सिपाही सुमित और अनुज घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मारे गए बदमाश पर 40 मुकदमे थे दर्ज
 विनोद गडेरिया पुत्र सीताराम शामली जिले के कैराना इलाके के इसोपुर खुरगान गांव का रहने वाला था। डिप्टी एसपी ने बताया कि विनोद पर मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत आदि जिलों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें 6 से अधिक मुकदमे डकैती के हैं। बाकी के हत्या और लूट के हैं। बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए बदमाश विनोद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच में यह भी पता चला है कि मुजफ्फरनगर में दर्ज साल 2012 के एक आपराधिक मामले में विनोद को 7 साल की सजा हुई थी। विनोद बदमाशों का गिरोह चलाता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *