मोबाइल लुटेरे का पुलिस ने किया हिसाब-किताब, लंगड़ा कर किया गिरफ्तार

top-news
नोएडा में मुठभेड़

Noida:नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच फारिंग हुई। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़  में शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा व लूट और चोरी के 6 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। पकड़ा गया शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। शातिर बदमाश पर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ 
एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा एफएनजी रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन वह नहीं रुका और स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा स्कूटी सवार का पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान फराज निवासी खाई खेड़ा थाना कोतवाली जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। 

अलग-अलग थानों में 13 केस दर्ज
एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि  पकड़े गए बदमाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बिना नम्बर सुजुकी कंपनी की व एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर , 06 अलग अलग कम्पनी के मोबाईल फोन बरामद हुये है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *