https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida में कानून नहीं दबंगों का राज, सड़क पर खुलेआम हिंसा!

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा में दबंगों के हौंसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शहर की सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाली जगह सेक्टर-18 में सरेआम एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने की घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है। यह घटना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गाड़ियों की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच सड़क पर गाड़ियों की मामूली टक्कर को लेकर विवाद शुरू हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और दूसरे पक्ष के युवक पर हमला बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सड़क पर कानून का खौफ नदारद

ये घटना नोएडा जैसे हाई-टेक और वीआईपी इलाकों के लिए बेहद शर्मनाक मानी जा रही है। जिस जगह पर यह हमला हुआ, वह नोएडा की सबसे मुख्य और व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां हमेशा पुलिस गश्त और सीसीटीवी की निगरानी रहती है। इसके बावजूद दबंगों ने खुलेआम हिंसा की वारदात को अंजाम दिया, जिससे साफ है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा 

घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर घेरकर 4-5 लोग लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। पीड़ित बचने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों में गहरा गुस्सा और चिंता है।

पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पीड़ित युवक ने सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और चश्मदीदों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने नोएडा की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर शहर की सबसे भीड़भाड़ वाली जगह पर ये हाल है, तो बाकी जगहों पर आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा? कई लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।

नोएडा के सेक्टर-18 में हुई यह घटना न सिर्फ एक युवक पर हमला है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था और समाज के लिए चेतावनी भी है। जब तक कानून का सख्त पालन नहीं होगा और दबंगों को समय रहते सजा नहीं मिलेगी, तब तक आम जनता खुद को असुरक्षित ही महसूस करेगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *