नोएडा के गांवों में किसान मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे, प्राधिकरण एसीओ से मिला प्रतिनिधि मंडल

top-news
नोएडा के किसान

Noida: भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीओ संजय खत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने किसानों से संबंधित मांगों को ज्ञापन सौंपकर समाधान करने की मांग की। 

किसानों में असंतोष 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  परविन्दर सिंह यादव ने कहा नोएडा के अधिकतर गांवों में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिन्हें समय से मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। किसान परिवार अपने आप को नोएडा अथॉरिटी से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर असंतोष नजर आ रहा है। क्योंकि समय से सुविधा न मिल पाने के कारण किसानों में असंतोष नजर आ रहा है। इस पर एसीओ संजय खत्री ने कहा कि जो भी समस्या, हमारे समक्ष रखे हैं, उनका जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल
 इस पर उपस्थित रहे सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री , प्रदीप शर्मा नोएडा महानगर अध्यक्ष, जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष , नरेंद्र यादव प्रदेश, उपाध्यक्ष, ठाकुर राजन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिंह ,दीपक यादव प्रदेश सचिव ,लोकेश पहलवान प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित शर्मा नोएडा महानगर उपाध्यक्ष , रविंद्र यादव प्रदेश सचिव मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले यमुना प्राधिकरण के सीईओ से मिले थे किसान
गौरतलब है कि  23 जून को दनकौरक्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल तत्कालीन यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह से मुलाकात की थी। किसान एकता संघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के साथ आए किसानों ने लंबित 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। तत्कालीन सीईओ ने किसानों की मांग के अनुरूप अतिरिक्त प्रतिकर को जल्द से जल्द वितरण करने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *