पीछा छुड़ाने के लिए शादीशुदा प्रेमिका का काट दिया गला, पुलिस ने लंगड़ा कर प्रेमी को किया गिरफ्तार
थाना इकोटेक-3 पुलिस व महिला की हत्या करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2025
Noida: थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में बेहरमी से हत्या कर दी गई। निर्माण विहार कालोनी में शुक्रवार को महिला की गला काटकार कर हत्या कर दी गई है। जिसकी पहचान शबनम (37) पत्नी साबूद्दीन निवासी लुहारली और वर्तमान पता ग्राम हैबतपुर के रूप में हुई। शबनम के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमों का गठन किया था।
चौगानपुर गोलचक्कर के पास हुई मुठभेड़
आरोपियों की तलाश में थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम द्वारा चौगानपुर गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो चौगानपुर गोलचक्कर से सर्विस रोड पर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा गया तो वह बचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर छिपते हुए खाली आहते/ आंगन में कूदने का प्रयास करने लगा।
भागते हुए पुलिस पर की फायरिंग
इस दौरान बदमाश ने अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुकीम (38) पुत्र मुबीन निवासी मोहल्ला मेवातियान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान मुकीम ने बताया कि वह शबनम के साथ रिलेशनशिप में था।
पत्नी और बच्चे अवैध संबंध का करते थे विरोध
मुकीम ने बताया कि मेरी पत्नी व मेरे बच्चों द्वारा इस बात का विरोध किया गया और फिर मैं शबनम से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए मैनें उसको निर्माण विहार थाना इकोटेक 3 में अपने किराये के कमरे में ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। घायल मुकीम के कब्जे से घटना में प्रयक्त चाकू, 1 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की गई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







