https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

टोटी चोर कार से भागते हुए पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में खुद ही हो गए घायल

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस और बमदाशों के बीच मुठभेड़ हुई। ओमीक्रोन-3 के ओमैक्स गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान सूरजपुर कोतवाली पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, एक बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।


बिना नंबर की कार में सवार थे बदमाश

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान ओमीक्रोन-2 की ओर से एक बिना नंबर की एक कार आ रही थी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर कार सवार तुरंत बाहर निकलकर पुलिस फायरिंग करने लगे और जंगल की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम पीछा कर जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लग गई और घायल होकर गिर पड़े।


जंगल से एक बदमाश गिरफ्तार

फायरिंग के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें तीसरे बदमाश को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों की पहचान महोबा निवासी भारत सिंह (22), मेरठ निवासी आदेश कुमार (22) और बुलंदशहर के कुनाल (21 )के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी कार, डेल्टा-2 से चोरी की गई टोटियां, घरेलू सामान, छह हजार रुपये, तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आदेश कुमार पर मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 11 मुकदमे दर्ज हैंहत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंग गतिविधियों से जुड़े केंस हैं। भारत सिंह पर बीटा-2 और सूरजपुर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, चोरी और अवैध शराब से जुड़े छह केस दर्ज हैं। वहीं, कुनाल के खिलाफ बीटा-2 और सूरजपुर कोतवाली में पांच केस दर्ज हैं। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में चोरी व टप्पेबाजी की वारदातों में शामिल रहा है। डेल्टा- 2 से एक मकान में सेंध लगाकर चोरी की गईं थी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *