नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोबाइल स्नेचर को किया गिरफ्तार

top-news
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा सुपरटेक तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी।

Noida: नोएडा पुलिस और बदमाश में एक बार फिर देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बमदमाश को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश दिल्ली एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था।

पुलिस ने रोका तो बाइक को तेजी से भगाया
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा सुपरटेक तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिग के दौरान बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से एटीएस की तरफ भागने लगा।पुलिस टीम ने शक होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो हाईवे की तरफ भागने लगा।

बाइक गिराकर पुलिस पर की फायरिंग
इस दौरान एक्सप्रेस वे से जेपी फ्लाई ओवर पर चढ़ने वाले कट के पास बाइक को गिराकर तमंचे से पुलिस से फायरिंग करता हुआ भागने लगा। इस पर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो कर गिर पड़ा।  घायल की पहचान फैजान (23) निवाली गाजियाबाद हाल पता ग्राम गेझा के रूप में हुयी है।

शातिर चोर के खिलाफ कई केस दर्ज
घायल बदमाश के कब्जे से स्नेचिंग के भिन्न-2 कम्पनी के 5 स्मार्ट फोन, 1 देशी तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस  व 01 जिन्दा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। फैजान का शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर/चोर है, इसके विरुद्ध एनसीआर क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *