DLF मॉल के GUESS स्टोर से नकदी चोरी करने वाला स्टोर बॉय गिरफ्तार, मिली इतनी रकम

top-news
नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, टीम ने मॉल के गेस स्टोर से चोरी करने वाले स्टोर बॉय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की रकम भी बरामद हुई है.

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, टीम ने मॉल के गेस स्टोर से चोरी करने वाले स्टोर बॉय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की रकम भी बरामद हुई है.


नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल DLF मॉल ऑफ इंडिया में बने GUESS स्टोर से नकद राशि चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त सोनू सैनी, जो स्टोर में स्टोर बॉय के रूप में कार्यरत था, जिसने करीब 1.58 लाख की चोरी की थी. पुलिस ने उसके पास से 1,57,500 की नकदी बरामद की है.


कैसे हुआ गिरफ्तारी का खुलासा


पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना से पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला सोनू सैनी DLF मॉल के गेट नंबर-8 के पास देखा गया है. इस सूचना के आधार पर 6 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की रकम 1,57,500 बरामद कर ली गई. बताया जा रहा है कि स्टोर के दराज से 1,58,940 की चोरी सोनू ने की थी. वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से सोनू वांछित चल रहा था.


हाई-प्रोफाइल जगह पर हुई चोरी का खुलासा


बता दें गौतमबुद्धनगर पुलिस की मैनुअल इंटेलिजेंस और सूझबूझ से DLF मॉल जैसी हाई-प्रोफाइल जगह पर हुई चोरी का खुलासा हो सका है. इस गिरफ्तारी से ना केवल चोरी की वारदात का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि पुलिस की सक्रियता ने मॉल प्रशासन और आम जनता में भरोसा भी कायम किया है आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और कानूनी कार्यवाही भी तेज़ी से की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *