नोएडा में मुठभेड़, शातिर लुटेरे का पीछा कर पुलिस ने मारी गोली, मचा रखा था आतंक
नोएडा में चोर गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2025
Noida: थाना सेक्टर 20 पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को देखकर भागा बदमाश
नोएडा कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि मंगलवार को थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेक्टर 76 की तरफ से आने वाले मोटर साइकिल सवार को रूकने का ईशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार नहीं रुका बल्कि मोटर साइकिल को पीछ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गयी।
नोएडा में रह कर करता है चोरी और लूट
घायल बदमाश की पहचान सुशील कुमार उर्फ टेरा (28) मूल निवासी हापुड़ और वर्तमान पता बरौला सेक्टर 49 नोएडा के रूप में हुयी है। कब्जे से एक तमंचा .315 बोर , एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक चोरी की मोटरसाईकिल सुपर स्पलैन्डर न0 यूपी 35 बीडी 5153 बरामद की गयी है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। आरोपी शातिर किस्म का चोर/लुटेरा है। चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक चोरी/लूट के मुकदमे दर्ज है, जिसकी गहनता से जांच कर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य समस्त विधिक कार्यवाही की जा रही है।
चोरी की बाइक से जा रहा था चोरी करने
पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि उसने करीब 01 महीने पहले सेक्टर 75 नोएडा से मोटरसाईकिल सुपर स्पलैन्डर न0 यूपी 35 बीडी 5153 को चोरी किया था। जिसे लेकर वह चोरी की किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से जा रहा था। सुशील कुमार उर्फ टेरा के खिलाफ गौतबुद्ध नगर के अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के 9 मुकदमे दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






