Greator Noida: रिहायशी सेक्टरों के पार्कों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, एक महीने में पूरा होगा काम, जानें कहां-कहां हुआ इंतज़ाम?

top-news
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर को जगमग करने की हाईटेक तैयारी की है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर को जगमग करने की हाईटेक तैयारी की है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक महीने में काम भी शुरू हो जाएगा.


ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों में बनी 34 पार्कों में जल्द ही हाईमास्ट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी. ये फैसला प्राधिकरण को सेक्टरवासियों द्वारा की गई मांग के बाद लिया गया है. इस काम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और जल्द ही इन लाइटों की स्थापना का कार्य शुरू होगा. इससे पार्कों में रोशनी बढ़ेगी और ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे, जिससे लोगों को शाम और रात के समय पार्कों में घूमना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा.


इन सेक्टरों को मिलेगा लाभ


बताया जा रहा है की हाईमास्ट लाइटें जिन सेक्टरों के पार्कों में लगाई जाएंगी, उनमें सेक्टर 36 व 37, पाई वन व पाई टू, बिल्डर्स एरिया, पी-3, ओमीक्रॉन-1ए, सेक्टर 31 (स्वर्णनगरी) शामिल है, इन सेक्टरों के 34 पार्कों में 16 और 12.5 मीटर ऊंचाई की हाईमास्ट लाइटें लगेंगी.


तीन करोड़ खर्च, बिजली की भी बचत


खबरों की मानें तो लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा. सभी लाइटें एलईडी आधारित होंगी, जिससे पारंपरिक लाइटों की तुलना में बिजली की खपत कम होगी और रोशनी अधिक मिलेगी. जरूरत पड़ने पर 15 अतिरिक्त हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जा सकती हैं.


प्राधिकरण की ओर से क्या कहा गया?


प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा की सेक्टरवासियों की मांग पर विद्युत विभाग की टीम ने 34 पार्कों में हाईमास्ट लाइट लगाने के स्थान तय किए हैं. टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही ये लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी. इससे ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे और सेक्टरों में सुरक्षा भी बढ़ेगी. बता दें ये पहल ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *