नोएडा में फिर फायरिंग, पुलिस की गोली का शिकार हुआ शातिर बाइक चोर

- Nownoida editor1
- 13 Jul, 2025
Noida:नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच संघर्ष का दौर जारी है। अब मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को घायल कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि देर रात को थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा निम्मी विहार तिराहे सेक्टर 88 पर अपराधों की रोकथाम व सदिंग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार आते हुए व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुका नहीं और तेजी से दादरी मेन रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा शक होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया। इस पर बाइक सवार ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 88 कट से पहले पुलिस टीम को सामने से आता देखकर और अपने आप को घिरता देख बाइक को वहीं गिराकर फायर किया।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल
पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान इरफान उर्फ पिन्टू (25) मूल निवासी भिंड मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. वर्तमान में नयागांव गेट नंबर 1 के पास थाना फेस 2 में रह रहा था। घायल बदमाश के कब्जे से 1 देशी तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस व 01 चोरी की मोसा स्पलेण्डर (यूपी 16 सीजे 1035) बरामद हुई है। घायल बदमाश के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इरफान उर्फ पिन्टू एक शातिर किस्म का चोर है, जो एनसीआर में घूम फिरकर दो पहिया वाहनों की चोरी करता था। इरफान उर्फ पिन्टू के खिलाफ थाना फेस 2 में 5 मुकदमे में पहले से दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *