नोएडा में चोरी गिरोह के तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, फिल्मी स्टाइल में हुई मुठभेड़

top-news
एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

Noida: नोएडा थाना फेस 1 पुलिस की तीन शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गयाहै। गिरफ्तार तीनों बदमाश चोरी की बाइक से मोबाइल और चेन लूट के वारदात देने वाले गिरोह के सदस्य है। 

पुलिस ने पीछा को फिसल कर गिरी बाइक
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस द्वारा सेक्टर-14ए पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी। तभी चिल्ला की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुके और सेक्टर-14 गन्दे नाले की पटरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल बारिश होने के कारण असंतुलित होकर फिसलकर गिर गयी। इसके बाद एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान नीरज उर्फ अय्या (28) निवासी शशि गार्डन, थाना फेस-2, दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से चोरी/स्नैचिग के 3 मोबाइल फोन, 1 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल (डीएल 5 एस.सी.एल 4112) बरामद हुई है। यह मोटरसाइकिल 10 जुलाई को कार मार्किट सेक्टर-16 से चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

तीनों मिलकर करते हैं चोरी और लूट
वहीं, मौके से कांबिंग के दौरान सन्तोष (22)  और गुलशन (20)  निवासी निवासी तिगरी गेट को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 01-01 अवैध चाकू व 01-01 चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह तीनो मिलकर चोरी/लूट करते हैं। नीरज उर्फ अय्या उपरोक्त के विरूद्ध लगभग 18 मुकदमे दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *