ऑटो से चोरी और लूट गैंग और पुलिस में मुठभेड़, दो शातिर बमदाश पुलिस की गोली के हुए शिकार

top-news
नोएडा में अपराध पर शिकंजा

Noida: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई है। हर बार की तरह पुलिस की गोली लगने से बदमाश दो बदमाश घायल हुए हैं, जबकि को एक दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चोरी के दो लैपटॉप और ऑटो बरामद किया है। शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।


जेपी कट के पास हो रही थी चेकिंग

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि रविवार देर रात थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड जेपी कट सेक्टर-133 पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध ऑटो (यूपी यूपी 16 एन.टी 6433) को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। जिस पर ऑटो सवार रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।


बदायूं से नोएडा आकर करते हैं चोरी

घायल बदमाशों की पहचान विकास (22) और पंकज प्रजापति (23) मूल निवासी निवासी बदायूं वर्तमान निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल फोन, 1350 रुपये व घटना में ऑटो बरामद किये गये है। बदमाशों के तीसरे साथी कार्तिक (24) को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।


14 जून को लैपटाप और मोबाइल लूटा था

बदमाशों द्वारा 14 जून को ऑटो में सवार होकर सेक्टर-132 क्षेत्र में सवारी से मोबाइल व लैपटॉप की लूटा था। इसके अतिरिक्त थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में कार का शीशा तोडकर लैपटाप चोरी किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद रुपये उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी आरिफ के साथ मिलकर लूटे थे। आरिफ वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *