मारपीट करने वाले दो दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार, लाठी-कैंची और तलवार बरामद

top-news
ग्राम बिसाहड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की घटना में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में मारपीट करने वाले दबंगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। लड़ाई करने वाले दो शातिर आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार, डंडा और कैची बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने बिसाहडा गांव में किया था झगड़ा। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले थे।

 

नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल ने बताया कि बुधवार को थाना जारचा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपी सुमित पुत्र मुकेश औप शिवम पुत्र मुकेश को ग्राम बिसाहड़ा से राजतपुर की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 1 तलवार, 1 कैंची व 1 डंडा बरामद किया गया है। ग्राम बिसाहड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की घटना में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *