झोपड़ी में सो रही वृद्ध महिला से रेप, आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

top-news
फिरोजाबाद में सड़क के किनारे झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला से रेप

यूपी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। फिरोजाबाद जिले में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रही बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है।


दो दिन पहले किया था रेप

जानकारी के मुताबिक, फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड किनारे झोपड़ी डाल कर उसमें बुजुर्ग महिला रह रही थी। दो दिन पहले 20/21 जनवरी की देर रात एक युवक ने झोपड़ी में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया और लूटपाट की थी। जिसकी शिकायत वृद्धा ने की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई थी।


सीसीटीवी से आरोपी की हुई पहचान

पुलिस को जांच के दौरान महिला की झोपड़ी के पास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान की गई। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला सतीश के रूप में हुई, जो हास्पिटल के पास काम करता है। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली छेकुर रोड पर सतीश है। पुलिस ने घेरा बंदी की तो फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जबाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सतीश घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *