अब नोएडा में भी FIIT-JEE कोचिंग पर लगा ताला, एक हजार छात्रों के भविष्य पर संकट, अभिभावकों ने किया हंगामा

top-news
नोएडा सेक्टर 62 में स्थित FIT JEE इंस्टिट्यूट रातों रात बंद हो गया है।


Noida: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में FIIT-JEE कोचिंग सेंटर्स पर ताले लगने लगे हैं। सिर पर एग्जाम और अधूरे कोर्स की वजह से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

नोएडा में 1000 छात्रों की पढ़ाई पर छाया संकट
अब नोएडा सेक्टर 62 में स्थित FIT JEE इंस्टिट्यूट रातों रात बंद हो गया है। यह जानकारी मिलते ही अभिभावक इंस्टिट्यूट पहुंचकर हंगामा किया। इंस्टिट्यूट में पढ़ाई कर रहे करीब 1000 छात्रों की पढ़ाई पर संकट छा गया है। छात्रों के अभिभावकों परेशान हैं। अभिभावकों का कहना है कि दो साल की फीस एडवांस जमा कराया गया था। बीच में बच्चों की पढ़ाई से भविष्य अधर में लटक गया है। अभिभावकों ने मैनेजमेंट पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को अभिभावकों ने दी शिकायत
इसके साथ ही अभिभावकों की तरफ से थाना सेक्टर 58 में शिकायत दी गई है. पुलिस शिकायतके आधार पर मामले की जांच कर रही है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।  बता दें कि मेरठ, गाजियाबाद, और वाराणसी में FIIT-JEE कोचिंग सेंटर्स पर ताले लटके हुए हैं। संचालक नदारद हैं और वहां फैकल्टी ने दूसरी कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर लिया है।  छात्रों के साथ परिजन अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि 4-6 लाख रुपए एडवांस फीस लिए गए थे। लेकिन अभी तक 40 फीसदी कोर्स ही पूरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *