तमंचे के बल राहगीरों से लूटता था मोबाइल, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

top-news
नोएडा में मुठभेड़

Noida: नोएडा थाना फेस 1 पुलिस ने अंतर राज्यीय मोबाइल-स्नेचिंग बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश हथियार के बल राह चलते लोगों से मोबाइल छीनता है। इसके साथ ही बाइक भी चुराता है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा सेक्टर-14 नाले के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह मोटर साइकिल को तेजी से मोड़कर दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उपरोक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया।

पुलिस की गोली से बदमाश लंगड़ा
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान संजीव उर्फ गोलू (40) निवासी दिल्ली वर्ष के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल (यूपी 16 सीडब्लू 3153) बरामद हुआ है। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-24 में दर्ज है। वहीं, चोरी/लूट के 03 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना फेस-1 पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो अवैध शस्त्र लेकर घूमता है। हथियार दिखाकर लोगो के मोबाइल फोन छीन/चोरी कर लेता है। संजीव उर्फ गोलू के खिलाफ 11 मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *